उत्तराखंड समाचार

“कांग्रेस कैंकडा पार्टी बन गई”।

कांग्रेस को केकड़ा पार्टी बताने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोर निंदा की।

देहरादून। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड की सोमेश्वर, ज्वालापुर औऱ हरिद्वार ग्रामीण में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए जनसभाओं को संबोधित करते हुये कांग्रेस पार्टी को लेकर एक बयान मे कह डाला की “कांग्रेस कैंकडा पार्टी बन गई”। उनके इस बयान की कांग्रेस सेवा दल ने कड़े शब्दों मे निंदा की।

आज कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी की और से कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को केकड़ा पार्टी बता कर भारतीय जनता पार्टी के संस्कार उजागर कर दिये हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस ही अकेली ऐसी पार्टी हैं जो सबका विकास करती हैं और सभी धर्मो का सम्मान करती हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पहले अपने प्रदेश का विकास करके दिखाये। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने कांग्रेस को केकड़ा पार्टी बताने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोर निंदा की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581