उत्तराखंड समाचार

रानीखेत में आरटीओ आफिस का शुभारंभ

विधायक डा प्रमोद नैनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने रानीखेत को सौगात दी है।

रानीखेत अल्मोड़ा: परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने शनिवार को उपसंभागीय परिवहन कार्यालय का वर्चुअल शुभारंभ किया। विधायक डा प्रमोद नैनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने रानीखेत को सौगात दी है। लोग अरसे से एआरटीओ कार्यालय खोले जाने की मांग उठाते आ रहे थे। क्योंकिउन्हें वाहन संबंधी हर काम के लिए घंटों सफर तय कर अल्मोड़ा के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।इसी के मद्देनजर उन्होंने दो माह पूर्व परिवहन कार्यालय के निरीक्षण को पहुंचे मंत्री के समक्ष मामला उठाया था। उन्होंने विधिवत घोषणा कर लोगों की मांग को पूरा कर कार्यालय स्थापित कराया, जो मील का पत्थर साबित होगा।परिवहन मंत्री दास ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय खुलने से रानीखेत उपमंडल के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारियों से कहा कि वह वाहन स्वामियों व चालकों की समस्याओं का त्वरित निदान करें। कहा कि अधिकारी लोगों को बेहतर सेवा व सुविधा दें ताकि संदेश अच्छा जाय।इस मौके पर सांसद अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार समेकित विकास की पक्षधर रही है। विधायक नैनवाल के प्रस्ताव पर त्वरित अमल करना इसका उदाहरण है।उन्होंने कहा कि ताड़ीखेत में एआरटीओ कार्यालय खुलने से रानीखेत उपमंडल के लोगों को अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब स्थानीय स्तर पर ही डीएल, वाहन पंजीकरण, फिटनेस, रिन्यूवल और अन्य काम हो सकेंगे।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद रावत आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व सांसद व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस मौके पर आरटीओ गुरदेव सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन, एआरटीओ ताड़ीखेत प्रमोद चौधरी व शैलेंद्र तिवारी अल्मोड़ा, छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, नरेंद्र रौतेला आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581