उत्तराखंड समाचार

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने की एसएसपी से मुलाकात

अवैध अतिक्रमण हटाने के लिये तैयार की जायेगी विस्तृत कार्ययोजना : एसएसपी

देहरादून 20 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने पर अपनी शुभकामनाएं दी। शिष्टाचार भेंट के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि उनकी प्राथमिकता देहरादून में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है, और इसके लिये हम सभी को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर अतिरिक्त प्रयास करने होंगे तथा व्यापार मण्डल एवं आम जनमानस के सहयोग से इस दिशा में कुछ कडे कदम उठाने होंगे। इसके लिये देहरादून के सभी व्यापार मण्डलों के साथ जल्द ही एक गोष्ठी आयोजित कर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था पर बाधक अवैध अतिक्रमण हटाने के लिये एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जायेगी। इस दौरान व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए बताया कि मुख्य बाजार में बाहर से आये व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से फड/ठेलियों का संचालन किया जा रहा है, साथ ही मुख्य बाजार में आने वाले लोगों द्वारा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा न करते हुए इधर उधर पार्क किया जाता है, जिसके कारण मुख्य बाजार में जाम की स्थिती उत्पन्न होती है। जिस पर एसएसपी द्वारा अवैध रूप से फड/ठेलियों का संचालन करने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने, मुख्य बाजार में वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए लोगो के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करवाने तथा व्यापार मण्डल के साथ मिलकर व्यवस्थाओं में सुधार लाने का आश्वासन दिया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान दून वैली उद्योग व्यापार मण्डल से पंकज मैसोन (अध्यक्ष),  शेखर फुलारा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), हरीश विरमानी (उपाध्यक्ष), कालू भगत, रवि मल्होत्रा(संरक्षक), महामंत्री पंकज दीदान, कोषाध्यक्ष राकेश किशोर गुप्ता, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा सचिव दिव्य सेठी व अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581