उत्तराखंड समाचार

टैंगो ऐप को देवभूमि उत्तराखंड में प्रतिबंधित करने की मांग

चीन के एक ऐप टिकटॉक को पूर्व में बंद कर प्रतिबंध लगाया गया था, जो कि एक अच्छा निर्णय था।

देहरादून 28 फरवरी। सनातन संस्कृति रक्षक संगठन उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने टैंगो ऐप को देवभूमि उत्तराखंड में प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में जाकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। सनातन संस्कृति रक्षक संगठन उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष डा. नवीन हिक्की एवम् प्रदेश महासचिव विकास चौहान के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री के समक्ष एक टैंगो ऐप से जुड़ी समस्याओं को उठाया और ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी मधुसूदन जोशी को ज्ञापन सौंपकर मांग की हैं कि देवभूमि जैसी जगह ऐसे ऐप को प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योकि देवभूमि की सीधी साधी महिलाएं इस ऐप में जुड़कर उनके बहकावे में आकर गलत काम में धकेली जा रही हैं जो कि चीन का सीधा सीधा हमारे घरों पर प्रहार हो रहा है। चीन के एक ऐप टिकटॉक को पूर्व में बंद कर प्रतिबंध लगाया गया था, जो कि एक अच्छा निर्णय था। इसी क्रम में अब चीन का दुबारा हमारे देश मे टैंगो ऐप के जरिए घुसपेठ की जा रही है, जो कि हमारे घरों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।कई घर टूटने की कगार पर है और छोटे बच्चो लड़कियों का भविष्य अंधकार में दिख रहा है, क्योंकि इस ऐप की लत लगाने से हमारी देवभूमि की महिलाए दूसरो के चुंगल में आकर अपने पति और बच्चों से दूर होती जा रही है। जिसका सनातन संस्कृति रक्षक संगठन घोर विरोध करता है और सरकार से ऐसे ऐप को देवभूमि में बंद कर प्रतिबंध लगाए जाने कि मांग करता हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में उपस्थित होकर ज्ञापन देने वालों मे मुख्य रूप से अध्यक्ष नवीन हिक्की, महासचिव विकास चौहान, कोषाध्यक्ष ललित मोहन, सुबोध पोखरियाल, जीवन सिंह आदि शामिल थे।

 

 

 

 

 

फोटोः डीडी 2 , डीडी 3

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581