उत्तराखंड समाचार

पांच मोटर मार्गों पर सुचारु नहीं हुआ यातायात, एक मकान क्षतिग्रस्त

भारी बारिश से बंद हुई पांच सड़कों पर अब भी यातायात सुचारु नहीं हो सका है।

बागेश्वर। भारी बारिश से बंद हुई पांच सड़कों पर अब भी यातायात सुचारु नहीं हो सका है। बारिश से जिले में एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐठाण और बससेरा गांव को जाने के लिए कुंज्याणी गधेरे में बना पैदल पुल खतरे की जद में आ गया है। भनार गांव में एक घर पर भूस्खलन के कारण खतरा मंडरा रहा है।जिले में मानसूनी बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सकीड़ा गांव के परलाल पुत्र श्याम लाल का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। भनार गांव के बगुलानी तोक निवासी भूपाल सिंह कोरंगा के मकान को सड़क के कारण खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण का कहना है कि मकान के आगे से सड़क कटान का काम चल रहा है। सुरक्षा दीवार नहीं होने से घर के आगे लगातार भूस्खलन हो रहा है और घर खतरे की जद में आ गया है। बारिश से गाड़ीखेत के आनंद बल्लभ पुत्र अंबा राम, रिखौला के गोविंद सिंह पुत्र हीरा सिंह और भाटगाड़ के सुंदर लाल पुत्र ईश्वरी लाल के घरों के आंगन क्षतिग्रस्त हुए हैं। राप्रावि असों के आंगन की सुरक्षा दीवार भी टूट गई है।कपकोट तहसील क्षेत्र में रोजाना हो रही बारिश से कुंज्याणी गधेरे में बना पैदल पक्का पुल भी खतरे की जद में है। गधेरे में पानी का बहाव तेज होने से पुल की नींव खोखली होती जा रही है। पुल के समीप ही भूस्खलन भी हो रहा है। इस पुल से ऐठाण, बमसेरा आदि के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581