उत्तराखंड समाचार

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

सुबह वापस देहरादून जाते समय रास्ते में मैगी पॉइंट से पहले मृतक ऋतिक देहरादून की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया

देहरादून। प्रातः  कोतवाली मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि कोल्हूखेत से नीचे मैगी प्वाईन्ट के पास देहरादून मसूरी मार्ग पर एक ट्रक चालक द्वारा एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना पर चौकी कोल्हूखेत से पुलिस बल तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु मौके पर पहुँचा। मौके पर मृतक युवक की पहचान ऋतिक कन्नोजिया पुत्र राजेश कन्नौजिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी   68/1 बकराल वाला नेशविला रोड़ देहरादून के रूप में हुई। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद मृतक के साथियों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे सभी पटेल नगर स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करते हैं तथा 25 अक्टूबर की रात्रि में मसूरी घूमने के लिए आये थे।  सुबह वापस देहरादून जाते समय रास्ते में मैगी पॉइंट से पहले मृतक ऋतिक देहरादून की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरान्त मृतक के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581