उत्तराखंड समाचार

सड़क हादसे में कांस्टेबल राकेश की मौत

हरिद्वार हाईवे पर देर रात सड़क दुघर्टना में पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऋषिकेश.  हरिद्वार हाईवे पर देर रात सड़क दुघर्टना में पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल हरिद्वार से देहरादून आ रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कांस्टेबल की मौत से पुलिस कर्मियों में शोक व्याप्त है।

हादसा रविवार देर रात करीब ढाई बजे हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ। प्रशिक्षु आईपीएस एवं डोईवाला कोतवाल चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि सूचना मिली थी हाईवे किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी बाइक भी पास में ही क्षतिग्रस्त पड़ी थी। युवक को आननफानन देहरादून स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राकेश राठौर (40) निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई।

वह देहरादून पुलिस लाइन में तैनात थे और देर रात हरिद्वार से लौट रहे थे। शुरुआत में लगा कि उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी है, लेकिन बाद में सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि इस बीच वहां से कोई वाहन नहीं गुजरा था। लिहाजा आशंका जताई जा रही है कि उनकी बाइक या तो अनियंत्रित हुई है या कोई जानवर आने से डिवाइडर से टकरा गई। कोतवाल ने बताया कि मृतक राकेश वर्ष 2001 बैच के कांस्टेबल थे। मूल रूप से सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन देहरादून लाया गया। यहां से ज्वालापुर स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। वहां परिजनों की मौजूदगी में उनकी अंत्येष्टि कराई गई।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581