उत्तराखंड समाचार

व्यापारियों ने निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

कोतवाली परिसर में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर निगम कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

ऋषिकेश. बीते शनिवार को त्रिवेणी घाट चौक पर सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर निगम कर्मचारी और व्यापारी के साथ हुई कहासुनी के बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचे। कोतवाली परिसर में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर निगम कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली परिसर में एकत्रित हुए। यहां व्यापारियों ने नगर निगम के सफाई नायक सहित एक अन्य कर्मचारी पर त्रिवेणी घाट चौक स्थित एक व्यापारी के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि यह दोनों सफाई कर्मचारी सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न करते रहते हैं।

इनके विरुद्ध पहले भी शिकायत दी जा चुकी है। शिकायत किए जाने पर इन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के लिए निगम प्रशासन ने आदेश भी पारित किए थे। उसके बावजूद भी यह ऋषिकेश क्षेत्र में ही कार्यरत हैं। जिनसे व्यापारियों में आक्रोश फैल रहा है। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर दुकानदारों के साथ हमेशा दुर्व्यवहार करते रहते हैं। जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बड़ी-बड़ी कंपनियां कर रही हैं। जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने व्यापारियों को बताया कि नगर निगम ने भी इस संबंध में बीते 25 जून को एक तहरीर दी थी। जिसमें व्यापारी की ओर से सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करते हुए कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत दी गई है। कहा कि दोनों पक्षों की गहनता से जांच की जा रही है। इस मौके पर पंकज गुप्ता, रवि जैन, राहुल शर्मा, हरीश गावड़ी, मोतीराम टुटेजा, हर्षित गुप्ता, अंकुर प्रजापति, सनी बजाज, आशु डंग आदि शामिल थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581