उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइम

दून पुलिस ने किया वाहन चोरी की घटना का खुलासा

देहरादून, 25 जनवरी। दून पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 02 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी मोटर साइकिल बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मजदूरी का काम करते है, जल्दी पैसा कमाने के लालच में घटना को अंजाम दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 24 जनवरी को प्रकाश चंद पुत्र श्याम किशोर यादव निवासी सेलाकुई जनपद देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर आकर तहरीर दी गयी कि उनकी मोटर साईकिल स्प्लेंडर संख्या यूके-बीवाय-5383 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है, तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मुकदमा अपराध सख्या: 13/2026 धारा: 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना के सम्बंध में सुरागरसी, पतारसी करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

साथ ही पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर 24 जनवरी को चैकिंग के दौरान धूलकोट तिराहे के पास से 02 अभियुक्तों मोहम्मद अरमान पुत्र नईम अहमद निवासी निकट शिव मंदिर नगीना थाना नगीना बिजनौर उम्र 19 वर्ष तथा मोहम्मद उमेर पुत्र शाही विलायत हुसैन निवासी बांदा रोड नियर मस्जिद पुरानी तहसील गंग नहर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष को उक्त घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो आस-पास के क्षेत्रों में मजदूरी का कार्य करते हैं। अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनो अभियुक्त उक्त चोरी की मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581