उत्तराखंड समाचार

कॉर्बेट में दैनिक वॉचर पर झपट्टा बाघ

प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के सर्पदुली रेंज में एक बार फिर बाघ ने बाइक सवार दैनिक वॉचर पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया। घायल दैनिक वॉचर को वन कर्मियों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तीन दिन के भीतर हुई दूसरी घटना से साफ है कि बाघ अब हिंसक हो रहा है।शुक्रवार दोपहर कॉर्बेट नेशनल पार्क के सर्पदुली रेंज से धनगढ़ी लौट रहे 30 वर्षीय दैनिक वॉचर बॉबी चंद्र पुत्र दीवानी राम निवासी अमगढ़ी चोपड़ा पर धनगढ़ी पूर्वी बीट में बाघ ने हमला कर दिया। हमले में दैनिक वॉचर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाघ के हमले में बुरी तरह घायल बॉबी एक घंटे से भी अधिक समय तक तड़पता रहा। मौके पर काफी देर से एंबुलेंस पहुंची। दैनिक वॉचर की नाजुक हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बता दें कि दो दिन पहले भी कॉर्बेट नेशनल पार्क के इसी क्षेत्र में बाघ ने खलील नामक श्रमिक को मार दिया था। इन दोनों घटनाओं के बाद कॉर्बेट पार्क के फील्ड कर्मचारी, श्रमिक डरे और सहमे हुए हैं। हिंसक बाघ से उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। ढिकाला जोन में 15 जून से चार महीने के लिए पर्यटन गतिविधियां बंद हैं। धनगढ़ी गेट से ढिकाला मार्ग पर गश्त करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों में भय बना है। सर्पदुली रेंजर जयपाल सिंह रावत ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के सर्पदुली रेंज के धनगढ़ी पूर्वी की घटना है। घटनास्थल के आसपास वनकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ढिकाला स्थित कैंटीन से जिप्सी चालक मोहित कैंटीन कर्मचारियों को लेकर धनगढ़ी की ओर आ रहा था। जिप्सी के आगे दैनिक वॉचर बॉबी चंद्र बाइक से जा रहा था। जिप्सी चालक मोहित ने बताया कि धनगढ़ी पूर्वी बीट पर आगे चल रहे दैनिक वॉचर पर बाघ ने झपट्टा मारा। बाघ दैनिक वॉचर के ऊपर खड़ा हो गया था। जिप्सी से हॉर्न बजाया लेकिन वह नहीं हटा। फिर बाघ के करीब जिप्सी लेकर गए। तब बाघ झाड़ियों की ओर चला गया। वॉचर को जिप्सी से धनगढ़ी गेट पर पहुंचाया। सीटीआर निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि पहले ही आदेश दे दिए गए थे कि सरकारी वाहन के बगैर कोई भी व्यक्ति, कर्मचारी जंगल में नहीं घूमेगा। दैनिक वॉचर बिना सरकारी वाहन से बाइक से क्यों जा रहा था इसकी जांच की जा रही है। सतर्कता बढ़ाई गई है। फिलहाल दैनिक वॉचर स्थिति ठीक बताई जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581