उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरीराजधानी दिल्लीराजनीतिसोशल मीडिया वायरल

स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को भारत रत्न से अलंकृत करने की मांग

शिव सेना ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 18 मार्च। शिव सेना ने पहाड़ के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को भारत रत्न से अलंकृत करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से शिव सेना के प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी ने कहा की आज सभी राजनीतिक दल राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त है, इस व्यस्तता के चलते हमारे राष्ट्र की बहुत सी महान विभूतियां जिन्होंने समाज के लिए अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है वे समय की धुंध में कहीं खो से गए हैं। इन्हीं महान विभूतियां में एक नाम हैं स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का। स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी उत्तराखंड के एक प्रमुख गांधीवादी नेता और राज्य आंदोलनकारी थे, जिन्हें ‘पहाड़ का गांधी कहा जाता है। उन्होंने 105 दिनों की पद‌यात्रा और 1994 के आमरण अनशन (पौड़ी) के माध्यम से अलग उत्तराखंड राज्य के लिए संघर्ष किया, और 1979 में उत्तराखंड क्रांति दल के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बडोनी 1967, 1974, और 1977 में देवप्रयाग से तीन बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक चुने गए। वाशिंगटन पोस्ट ने उन्हें माउंटेन गांधी” (पहाड़ का गांधी) कहा था, क्योंकि वे अहिंसा के मार्ग पर चलते थे। वे अपनी सादगी और निस्वार्थ सेवा के लिए जाने जाते थे, और उन्होंने गैरसैंण को उत्तराखंड की राजधानी घोषित किया था। वे उत्तराखंड के विकास, शिक्षा, और स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग थे और 18 अगस्त 1999 को उनका देहावसान हो गया। ज्ञापन मे कहा गया की शिवसेना उत्तराखंड मांग करती हैं की स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को भारत रत्न के सम्मान से सुशोभित किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464