उत्तराखंड समाचारक्राइम

पंतनगर में समुदाय विशेष का विवाहित युवक 15 माह तक करता रहा शोषण,

पुलिस से शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी

पंतनगर : मुस्लिम युवक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती गर्भवती हुई तो बिलासपुर जिला रामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराकर गर्भपात करा दिया। उसने शादी करने से मना कर दिया और पुलिस से शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।रुद्रपुर की एक युवती ने सिडकुल पुलिस चौकी में तहरीर देकर कहा है कि मोहल्ला भदईपुरा निवासी युवक अरुन से करीब 15 माह से प्रम प्रसंग चल रहा था। उसने शादी करने का वादा किया था और वह मुझे सिडकुल स्थित रिवर क्रेस्ट कालोनी में अपने दफ्तर में साथ लेकर जाता था। जहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।नवंबर, 2021 में युवक ने नए साल में उससे शादी करने की बात कही,मगर नहीं की। वह चार माह से गर्भवती है। जब वह यह बात युवक को बताई और शादी करने को कहा। इसके बावजूद युवक शादी करने से मना कर दिया और गर्भ गिराने को कहा। यह बात मानने से मना कर दिया।ट्रांजिट कैंप निवासी एक क्लीनिक संचालक उमेश के यहां युवक ने जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है।यह जानकारी होने पर युवक उसे रुद्रपुर छोड़कर जाने को कहने लगा। बाद में बता चला कि वह युवक विशेष समुदाय का है और वह विवाहित है। युवक असली नाम शाहनूर उर्फ शानू है। वह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो युवक धमकी देने लगा।11 मार्च की सुबह युवक उसे प्रीत बिहार स्थित क्लीनिक में भर्ती कराया और 12 मार्च शाम तक भर्ती रहा। 13 मार्च को युवक बिलासपुर स्थित एक हॉस्पिटल में ले जाकर गर्भपात करा दिया और 16 मार्च तक अस्पताल में भर्ती रहा। युवक ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट व अन्य हॉस्पिटल संबंधित दस्तावेज अपने पास रख लिए। इसके बाद आरोपित युवक ने शादी करने से मना कर दिया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581