उत्तराखंड समाचार

अध्यक्ष पद पर होगा आमने-सामने का मुकाबला

रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होने हैं।

रुड़की: रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अब आमने-सामने का मुकाबला होगा। तीन में से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए भी एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया है।

रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होने हैं। इसी दिन चुनाव नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त एडवोकेट अशोक कुमार गुप्ता की निगरानी में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त एडवोकेट अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें एडवोकेट शिव कुमार सैनी, एडवोकेट विपुल वालिया तथा एडवोकेट वीरेंद्र सिंह शामिल थे। बुधवार को नामांकन पत्र वापसी के दिन वीरेंद्र सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। ऐसे में अब अध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार सैनी तथा विपुल कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सुधीर तोमर, सुमन सागर व खेमचंद्र तिवारी मैदान में हैं। वहीं सह सचिव पद के लिए एडवोकेट नीरज चौहान, विजय कुमार, विनोद कुमार शर्मा तथा मोहम्मद सिराज मैदान में हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट शीतला कालरा ने अपना नामांकन वापस लिया है। अब महेंद्र सिंह सैनी और रियाज अहमद के बीच मुकाबला होगा। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट ममता, किशोर व जावेद अली गौड़ मैदान में हैं, जबकि आडिटर पद के लिए केवल एडवोकेट अन्नु देवी ने ही नामांकन दाखिल किया है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581