उत्तराखंड समाचार

किसानों ने गन्ना समिति अधिकारियों को तीन घंटे तक बनाया बंधक

प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड ने आरोप लगाया कि किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन(भाकियू रोड गुट) ने गन्ना समिति के दफ्तर पर हंगामा किया। तीन घंटे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा। साथ ही इस बात की चेतावनी दी गई कि यदि किसानों को जल्द गन्ने की पर्चियां नहीं मिली तो गन्ना समिति के दफ्तर पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।

भाकियू रोड गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड के नेतृत्व में किसान नोरबाजी करते हुए गन्ना समिति इकबालपुर के कार्यालय पर पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड ने आरोप लगाया कि किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा गन्ना खेतों में सड़ रहा है, लेकिन गन्ना समिति की ओर से किसानों को पर्चियां नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी मिल बाहर का गन्ना खरीद रही है, जिसकी वजह से किसान परेशान हैं। कई क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां 10 से 15 दिन हो गए हैं लेकिन किसानों का गन्ना नहीं तोला जा रहा है। काफी देर तक किसान नारेबाजी करते रहे। इसी बीच किसानों को पता चला कि समिति सचिव दफ्तर में नहीं हैं, जिस पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समिति के एकाउंटटेंट एवं सहायक सचिव को बंधक बना लिया और सहायक गन्ना आयुक्त को समिति दफ्तर में बुलाने की मांग करने लगे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने फोन पर सचिव से वार्ता की और गन्ना पर्चियों को जारी करने की मांग उठाई। इस मौके पर मोनू त्यागी, घनश्याम आचार्य, रामदास, अर्जुन, मास्टर महेंद्र, तेलूराम, राकेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

किसान रखें धैर्य, सबका जाएगा गन्ना: गन्ना समितियों पर पर्चियों को लेकर हो रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर गन्ना विभाग भी चितित है। सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की तीनों चीनी मिलों की ओर से पेराई सत्र के अनुरूप इंडेंट जारी किया जा रहा है। कोई बाहर का गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के पास गन्ना है, तब तक चीनी मिल चालू रहेगी। कोई भी चीनी मिल बंद नहीं होगी। इसलिए किसान धैर्य बनाए रखें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464