उत्तराखंड समाचार

जीआरडी में दो दिवसीय तकनिकी महोत्सव आयोजित

देहरादून में दो दिवसीय तकनिकी महोत्सव अंतराया-2022 का आगाज हुआ।

देहरादून 28 मई। राजधानी के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज जीआरडी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून में दो दिवसीय तकनिकी महोत्सव अंतराया-2022 का आगाज हुआ। समारोह का उद्घाटन संस्थान के उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव आरपी गुप्ता, उत्तराखंड तकनिकी विश्वविद्यालय के  परीक्षा नियन्त्रक पीके अरोरा,  चेयरमैन सरदार राजा सिंह, वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, सुरजीत कौर, प्रबजी एवं निदेशक डॉ. पंकज चैधरी ने द्वीप प्रज्वलित करके किया। छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि आरपी गुप्ता, ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से बदलते औधोगिक एवं शैक्षणिक परिवेश में नवीनतम अनुसधान एवं तकनीकियों से सुसज्जित होकर ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण के लिए करने को कहा। तकनीकी सेशन के मुख्य अतिथि पीके अरोरा ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश का जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। विभिन्न प्रतिभागियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, सिंगिंग, मिमिक्री, नाटक आदि प्रोग्रामो के माध्यम से सबका मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को सभी ने सराहा। विश्वविद्यालय की परीक्षाओं एवं विभिन्न  तकनिकी एवं कल्चरल प्रतियोगिताओँ  में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर आरपी गुप्ता, पीके अरोरा,  चेयरमैन सरदार राजा सिंह, वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, सुरजीत कौर, प्रबजी, परिसर निदेशक डॉ. पंकज चैधरी डॉ. मनीष मिश्रा, धीरज अग्रवाल, नरेश लखनपाल, अभिषेक सरकार, कमलकांत राणा, जसमीत कालरा, संजीव चैहान, सभी विभाग अध्यक्ष, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581