उत्तराखंड समाचार

वार्ड 33 यमुना कॉलोनी मे सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम

उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव : सचिन गुप्ता

देहरादून। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी मे वार्ड 33 यमुना कॉलोनी बूथ संख्या 124 शिव पार्वती मंदिर कुम्हार मंडी मे सुना गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम में नीति माणा घाटी की महिलाओं द्वारा भोजपत्र से उत्पाद तैयार करने की चर्चा को गौरवशाली क्षण करार दिया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोकल फिर वोकल की नीति को आगे बढ़ाने के लिए धामी सरकार की प्रशंसा को हौसला बढ़ाने वाला बताया। इस अवसर पर उन्होंने आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा सीमांत क्षेत्र नीति और माणा घाटी की महिलाओं द्वारा भोजपत्र पर लिखे संदेश का जिक्र करने को समूचे प्रदेश का उत्साह बढ़ाने वाला बताया । उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री जी द्वारा पिछले माणा दौरे में भोजपत्र के माध्यम से स्थानीय लोककला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा की गई थी। साथ ही उनके द्वारा इसी तरह के लोकल फॉर वोकल कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और सहयोग करने की अपील की गई थी। जिसका नतीजा है कि अब से पहले तक देश का अंतिम गांव माने जाने इस क्षेत्र का यह उत्पाद देश दुनिया में धूम मचा रहा है। प्रधानमंत्री का स्थानीय समुदाय की महिलाओं के उत्पादों की लोकप्रियता से लोक संस्कृति और परंपरा एवम क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि में वृद्धि की चर्चा बताती है कि राज्य सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री जी द्वारा लोक संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देने वाली ऐसी संस्थाओं को धामी सरकार द्वारा ट्रेनिंग देने की तारीफ को उत्साह बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य मोदी के लोकल फॉर वोकल सिद्धांत को लेकर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहा की उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। पीएम के मन की बात कार्यक्रम में नीति माणा घाटी की महिलाओं द्वारा भोजपत्र से उत्पाद तैयार करने की चर्चा उत्तराखंड के लिये गौरव की बात हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’मन की बात’ कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जीएमएस मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता, अतुल कपूर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, भगत सिंह भंडारी, चंद्र सागर उनियाल, विनोद तोमर, सुरेश प्रजापति, तरुण जैन, अमित पांडेय, धीरज ग्रोवर, नवल थापा, धर्मेंद्र ठाकुर, रिशु चौरसिया, कु ईशा सूद, पंकज प्रजापति, बूथ अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रजापति, शक्ति केंद्र संयोजक, युवा शक्ति,महिला शक्ति एव बूथ के सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581