उत्तराखंड समाचार

एक तो चढ़ा पारा, ऊपर से बिजली कटौती ने किया परेशान

बुधवार की सुबह 11 बजे से शहर की बिजली गुल हो गई।

रुड़की: भीषण गर्मी के बीच बुधवार को बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। शहर में सुबह से लेकर शाम तक थोड़े-थोड़े समय बाद बिजली गुल होती रही। दिनभर बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं देहात में भी पांच घंटे बिजली की कटौती रही।

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी बढ़ती जा रही है। गर्मी में लो वोल्टेज और बिजली कटौती से हर कोई परेशान है। बुधवार की सुबह 11 बजे से शहर की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे बिजली गुल रहने के बाद ही आपूर्ति शुरू हुई। इसके बाद भी बिजली थोड़े-थोड़े अंतराल पर गुल होती रही, जिससे गर्मी में शहर के लोग परेशान रहे। शाम करीब साढ़े छह बजे तक बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। उपभोक्ताओं ने फोन कर ऊर्जा निगम के अधिकारियों से सवाल किया तो कंट्रोल रूम से बिजली कटौती की बात कही गई। शहर में करीब तीन घंटे की बिजली कटौती रही। वहीं देहात क्षेत्र में बिजली कटौती से अधिक परेशानी हो रही है। देहात क्षेत्र में कटौती की वजह से सिचाई का संकट भी गहरा गया है। जून माह में बारिश नहीं होने से फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में उप महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि स्थानीय स्तर से किसी तरह की कटौती नहीं की जा रही है। बिजली की जो भी कटौती की गई है वह कंट्रोल रूम से ही की गई है। दिनभर उड़ते रहे ट्रांसफार्मर के फ्यूज वायर: बिजली कटौती के साथ ही शहर में तमाम ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया। दोपहर को जैसे ही आपूर्ति सुचारु हुई ओवरलोड से ट्रांसफार्मर के फ्यूज वायर उड़ने लगे। इसकी वजह से ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोलानीपुरम, ब्रह्मपुर, रामनगर, पनियाला रोड समेत तमाम बिजलीघरों के कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में लगे रहे। अवर अभियंता रमन कुमार ने बताया कि बुधवार को ट्रांसफार्मर के फ्यूज वायर उड़ने की सबसे अधिक शिकायतें आई।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581