उत्तराखंड समाचार

केंद्रीय मंत्री ने देखा पीएनजी बर्नर

आईआईपी की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

देहरादून। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर-आईआईपी में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया। उन्होंने आईआईपी की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईटी) जैसे संस्थान देश में आधुनिक भारत की नींव रख रहे हैं। यह मानव जाति के लिए चुनौती का समय है। जन उपयोगी शोध कार्यों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार हो। आने वाला समय भारत का है। सक्षम अनुसंधान और तकनीक के दम पर भारत ग्लोबल लीडर बनने की क्षमता रखता है। मौके पर आईआईटी के निदेशक डॉ. अंजन रे ने कहा कि मानव आबादी बढ़ने से संसाधनों पर दबाव बन रहा है। इसके पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहे हैं। उन्होंने आईआईपी द्वारा किए जा रहे बायोडीजल, पीएनजी बर्नर, ऑक्सीजन प्लांट, बायो जेटफ्यूल, वेस्ट प्लास्टिक से ऑयल बनाने की कार्यों के बारे में बताया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581