उत्तराखंड समाचार

अंग्रेज़ी शराब बीयर की तस्करी करता युवक गिरफ्तार

पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के द्वारा दिये गये

देहरादून, 07 मई। थाना विकासनगर पुलिस ने 05 पेटी (60 बोतल) अंग्रेज़ी शराब चंडीगढ़ मार्का एवं 09 पेटी (216 कैन) बीयर किंगफिशर राजस्थान मार्का कुल 14 पेटी अंग्रेज़ी शराब व बीयर की तस्करी करने वाले एक युवक को स्विफ्ट डिजायर कार सख्या यूके 06टी-4373 के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/गांजा आदि ) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात, व पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के साथ, कोतवाली विकासनगर कुल्हाल क्षेत्र में पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया गया। उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा आज कुल्हाल बैरियर पर दौरान चैकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को स्विफ्ट डिजायर कार वाहन सख्या यूके 06टी-4373 में 05 पेटी (60 बोतल) अंग्रेज़ी शराब चंडीगढ़ मार्का एवं 09 पेटी (216 कैन) बीयर किंगफिशर राजस्थान मार्का कुल 14 पेटी अंग्रेज़ी शराब व बीयर की तस्करी के साथ परिवहन करता पकड़ा गया। कार चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पप्पू सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम खालसी, तहसील चिन्यालीसोड, थाना धरासू, उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष बताया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक प्रवीण सैनी चौकी प्रभारी कुल्हाल, कांस्टेबल कुलदीप, हो.गा. धर्मेन्द्र कुमार शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581