उत्तराखंड समाचारक्राइम

उत्तराखंड एसटीएफ ने पकड़ी नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री

ब्रांडेंड के नाम पर तैयार करते नकली दवा

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो ब्रांडेड कंपनियों के नाम की नकली दवा तैयार कर रहा था। भगवानपुर, लक्सर और सहारनपुर में छापेमारी कर एसटीएफ ने यह गैंग पकड़ा है। आरोपी फैक्ट्री लगाकर नकली दवाएं तैयार कर रहे थे। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी कोरियर सर्विस के जरिए देशभर में इन नकली दवाओं की सप्लाई कर रहे थे। करीब दो महीने तक एसटीएफ ने फर्जीवाड़ा कर रही फार्मा कंपनी की जांच पड़ताल की। इसके बाद रविवार को कार्रवाई की गई। मौके से 15 लाख से ज्यादा टैबलेट, दवा बनाने का सामान, तैयार दवाओं के रैपर आदि बरामद किए हैं। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है। इसमें ट्रांसपोर्ट से लेकर प्रिंटिंग कंपनियां एसटीएफ की राडार पर हैं, जिसकी जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button