उत्तराखंड समाचार

पीएम को लिखी खून से चिट्ठी

प्रदेश के विभिन्न सीएमओ कार्यालयों से भी उनकी जानकारी नहीं भेजी जा रही है। जिससे उनमें रोष है

देहरादून। प्रदेश के अस्पतालों से हटाए कर्मचारियों का धरना 64वें दिन एकता विहार में जारी रहा। उन्होंने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और उच्च अधिकारी उनकी मांग को अनसुना कर रहे हैं। वहीं प्रदेश के विभिन्न सीएमओ कार्यालयों से भी उनकी जानकारी नहीं भेजी जा रही है। जिससे उनमें रोष है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट ने भी धरने पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया। बता दे कि 2200 कर्मचारी प्रदेश के अस्पतालों से हटाए गए हैं और 612 कर्मचारी इनमें दून अस्पताल के शामिल है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581