Uncategorized

छात्र ने की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में अध्यनरत एक छात्र ने एम्स के कालेज बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्री गंगानगर राजस्थान निवासी रजत मुंद (19 वर्ष) पुत्र विजय कुमार एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार को उसका प्रैक्टिकल होना था। मगर वह प्रैक्टिकल में नहीं पहुंचा। प्रात करीब 10:30 बजे रजत मूंद ने कालेज बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी और वह पक्के फर्श में जा गिरा। आसपास के नागरिकों तथा सुरक्षाकर्मियों ने उसे एम्स की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी एम्स शिवराम ने बताया कि युवक के स्वजन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। पूछताछ में अब तक यह बात सामने आई कि युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसका उपचार भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581