उत्तराखंड समाचार

विश्व जल दिवस पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का नीर संरक्षण अभियान

सहस्त्रधारा में सफाई व जागरूकता अभियान, जल संरक्षण का संदेश

देहरादून 22 मार्च। विश्व जल दिवस के अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, देहरादून के स्वयंसेवकों ने संरक्षण प्रकल्प के तहत ‘नीर संरक्षण अभियान’ का आयोजन किया। इस अभियान के तहत सहस्त्रधारा में सफाई अभियान चलाया गया, जिससे जल स्त्रोतों की स्वच्छता को बनाए रखने का संदेश दिया गया। संस्थान द्वारा एक विशेष जागरूकता बूथ भी स्थापित किया गया, जहां विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रकृति संरक्षण के लिए अपनी आदतों में सुधार करने का संकल्प लिया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की इस प्रेरणादायक पहल से क्षेत्र में स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति नई जागरूकता उत्पन्न हुई।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581