उत्तराखंड समाचार

महिला यात्री को कोतवाली बद्रीनाथ पुलिस ने बिछड़े साथियों से मिलवाया

कोतवाली बद्रीनाथ में आकर पुलिस को जानकारी दी कि मैं अपने साथियों से बिछड़ गई

चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन भारत के अलग-अलग प्रान्त से दर्शनार्थी श्री हरि दर्शनों को पहुँच रहे हैं, जिनकी सेवा में चमोली पुलिस चौबीस घण्टे तत्पर है। आज महाराष्ट्र से श्री बद्रीनाथ दर्शन के लिए आई महिला श्रीमती प्रतिभा पांड्या जो कि मन्दिर दर्शन के उपरान्त अपने साथियों से बिछड़ गई थी, उन्होंने कोतवाली बद्रीनाथ में आकर पुलिस को जानकारी दी कि मैं अपने साथियों से बिछड़ गई हूँ, मुझे मेरी बस का भी पता नहीं कि वह कहाँ खड़ी है।कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्य़वाही करते हुए लाउडहेलर से अनाउंस करवाया गया व उक्त महिला के साथियों की ढूढखोज कर सम्पर्क किया गया, एवं महिला यात्री को सकुशल उनकी बस तक पहुँचाया गया। अपने साथियों के वापस मिलने पर अत्यधिक प्रसन्न हुई महिला यात्री ने पुलिस की प्रसंशा की व सह्रदय धन्यवाद किया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581