उत्तराखंड समाचार

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कानून व्यवस्था,सामान्य निर्वाचन केन्द्र और संवेदनशील मतदान केन्द्रों एवं बैरियरों पर की जा रही निगरानी की जानकारी दी

चमोली । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा करने के उद्देश्य से चुनाव प्रेक्षक (पुलिस) रोमिल बानिया (आईपीएस) ने जिला स्तर पर की गई तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर समीक्षा की गयी। प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन महत्वपूर्ण कार्य है स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने में रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी सहित सभी अधिकारी, कर्मचारियों समन्वय बनाकर दायित्वों का निर्वहन करें। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष तौर से समय-समय पर फ्लैगमार्च किया जाए व अधिक प्रो-एक्टिव होकर कार्य करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कानून व्यवस्था,सामान्य निर्वाचन केन्द्र और संवेदनशील मतदान केन्द्रों एवं बैरियरों पर की जा रही निगरानी की जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह व अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button