उत्तराखंड समाचार

नौतपा के नौ दिन बढ़ा सकते हैं तपिश

25 मई से नौतपा का चक्र शुरू होने का अनुमान

देहरादून। बीते दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते भीषण गर्मी के से राहत मिली है। लेकिन, अभी आगे नौतपा के नौ दिन तपिश बढ़ा सकते हैं। 25 मई से नौतपा का चक्र शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो दो जून तक बना रहेगा। जो सीजन के सबसे गर्म दिन होंगे। साथ ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक या इससे अधिक भी पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। गर्मी के सीजन के दो माह पड़ी भीषण गर्मी से मई माह में राहत मिली है। रविवार तक प्रदेश अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने से पारा नीचे आया है। साथ ही मई के शुरुआती हफ्ते में ही सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पारा भी 35 डिग्री सेल्सियस के पास आ गया है। लेकिन नौतपा का चक्र 25 मई से शुरू होने की बात सामने आई है। हल्द्वानी क्षेत्र की ही बात करें तो मौसम के इस चक्र के दौरान पिछले साल को छोड़ बीते 11 सालों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। ये 9 दिन भीषण गर्मी वाले माने जाते हैं। साथ ही नौतपा को मानसून सीजन का गर्भ काल भी कहा जाता है। नौतपा के दिनों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। जानकारों के अनुसार मौसम के इस चक्र के दौरान सूरज की किरणें पृथ्वी पर सीधे आती है। ऐसे में पारे में इजाफा होता है। ज्यादा गर्मी होने की वजह ये मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है और जो समुद्र की लहरों को आकर्षित करता है। इसके चलते ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बढ़ती हैं। ऐसे में समुद्र उच्च दबाव वाला क्षेत्र होता है, इसलिए हवाओं का यह रुख अच्छी बारिश का संकेत देता है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581