उत्तराखंड समाचारक्राइम

वीर नारियां देश का गौरव : श्रीमती गुरमीत कौर

14 वीर नारियों को नकद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

देहरादून 23 अगस्त। प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने उत्तराखण्ड सब एरिया में 57वें आवा (आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन) दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। यहां पहुंचने पर एफडब्ल्यूओ, उत्तराखण्ड सब एरिया की चेयरपर्सन श्रीमती रत्नांजलि खत्री ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती गुरमीत कौर द्वारा 14 वीर नारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने वीर नारियों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉलों का भी अवलोकन किया और उनके लिए रोजगार पैदा करने में आवा के प्रयासों की सराहना की। समारोह में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये गये। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में श्रीमती गुरमीत कौर ने कहा कि आवा की सभी महिलाएं देश की सेवा में बड़ा योगदान देती हैं। आर्मी इसे अदृश्य हाथ कहते हैं जो सीमा पर तैनात वीर जवानों को सभी चिन्ताओं से मुक्त रखती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने हिस्से की जिम्मेदारियों को निभाती हैं। उन्होंने कहा कि वीर नारियां हमारा गौरव हैं, देश का गौरव हैं। आपका हौंसला, आपका साहस सच मुच में बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि सभी वीर नारियों के योगदान की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, आईएएस अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की पत्नियां भी उपस्थित थीं। उत्तराखण्ड उपक्षेत्र परिवार कल्याण संगठन ने हमारे सैनिकों के जीवन में सेना की पत्नियों के योगदान को याद करने के लिए 57वां आवा (आर्मी वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन) दिवस मनाया। यह कार्यक्रम देहरादून में 21 अगस्त 2023 से 23 अगस्त 2023 तक तीन दिनों तक मनाया गया। कार्यक्रमों में मोटे अनाजों (मिलेट्स) के लाभ, वैवाहिक कल्याण, सशस्त्र बल कर्मियों के लिए पात्रता लाभ और मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशालाएं भी आयोजित की गई। इसके अलावा एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया जहां सभी महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा, पैप स्मीयर, आंख और दंत चिकित्सीय जांच की गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581