उत्तराखंड समाचार

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया प्रबंधन कमेटी का गठन

अल्मोडा विधायक मनोज तिवारी प्रबन्धन कमेटी के अध्यक्ष होंगे

देहरादून। चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं की प्रबंधन कमेटी का गठन किया है ताकि कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी सीएम पुष्कर सिंह धामी को मात दे सके। चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को विधानसभा उपचुनाव का संयोजक नियुक्त किया गया है। जबकि अल्मोडा विधायक मनोज तिवारी प्रबन्धन कमेटी के अध्यक्ष होंगे। खटीमा विधायक भुवन कापडी और लोहाघाट विधायक खुशहाल सिह अधिकारी को कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि जल्द ही कुछ और कमेटियां बनाकर विधायको और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। चंपावत विधानसभा क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जायेगा। इसमें कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओ के साथ बूथ स्तर तक एकजुट होकर कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581