उत्तराखंड समाचार

दून मेडिकल कॉलेज में 22 कमेटियां भंग

प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की ओर से इस बारे में आदेश जारी किया गया।

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में बनी 22 कमेटियों को भंग किया जाएगा। इनका गठन नए सिरे से होगा। प्राचार्य ने 25 मई तक नई कमेटियों के गठन का आदेश दे दिया है। अधिकांश कमेटियों में कुछ ही फैकल्टी के होने के आरोप और छात्रों-इंटर्न की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की ओर से इस बारे में आदेश जारी किया गया। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हॉल ही में बनी उच्च स्तर की एकेडमिक क्वालिटी एश्योरेंस कमेटी की निगरानी में इन कमेटियों का गठन किया जाएगा। आदेश में कहा गया कि सभी फैकल्टी को विभिन्न कमेटियों में एक्सपोजर मिले। इन कमेटियों में प्रोफेसर इंचार्ज होंगे। हर कमेटी में कम से कम चार सदस्य होंगे, जो अलग-अलग बैच में पढ़ाते हों। उधर, प्रो. देशदीपक को स्टूडेंट मैनेजमेंट पोर्टल की जिम्मेदारी दी गई है। इस पोर्टल पर इंटर्न और छात्रों की तमाम जानकारियां रहेंगी। सभी एचओडी से डाटा मांगा गया है। एंटी रैगिंग कमेटी, जेंडर एब्यूज हरासमेंट प्रीवेंशन और इन्वेस्टिगेशन कमेटी, इंस्टीट्यूट एथिक्स कमेटी, फार्माको विजिलेंस कमेटी, क्लीनिक पोस्टिंग टाइम टेबल कमेटी, फेज वाइज टीचिंग टाइम टेबल कमेटी, अनुशासन कमेटी, मेंटर कमेटी, मेडिकल एजुकेशन यूनिट, फेज वाइज सब कमेटी, एटकम कमेटी, कल्चरल कमेटी, साहित्य कमेटी, स्पोर्ट्स कमेटी, रिसर्च रिव्यू बोर्ड कमेटी, परीक्षा कमेटी, स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी, मैस कमेटी, वार्डन कमेटी, कॉलेज वेबसाइट कमेटी, लेक्चर थियेटर इंचार्ज कमेटी नए सिरे से बनाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581