उत्तराखंड समाचार

इस बार गौला नदी से उपखनिज चुगान लक्ष्य से काफी पहले हो सकता है बंद

शनिवार को बरेली व रामपुर रोड के सभी स्टोन क्रेशर में उप खनिज बिक्री नहीं होने का हवाला देते हुए

लालकुआं : बरेली व रामपुर रोड के सभी स्टोन क्रशर स्वामियों ने गौला नदी से उपखनिज नही खरीदने का नोटिस चस्पा कर दिया है। क्रशर स्वामियों के इस निर्णय के बाद गौला नदी उपखनिज चुगान के लक्ष्य से काफी पहले बंद होने के संकेत दे रही है। जिससे सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का घाटा होने के साथ ही गौला नदी से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लाखो कारोबारी व मजदूर समय से पहले ही बेरोजगार हो गए है।शनिवार को बरेली व रामपुर रोड के सभी स्टोन क्रेशर में उप खनिज बिक्री नहीं होने का हवाला देते हुए गौला नदी से उपखनिज खरीदने पर असमर्थता जताते हुए नोटिस चस्पा कर दिए है। जिसके बाद गौला नदी के मानसून सत्र से पहले ही बंद होने के आसार दिखाई दे रहे है। जिसकारण गौला नदी के करीब साढ़े सात हजार वाहनों के पहिए थम गए हैं।जबकि गौला नदी में बाहरी प्रदेशों से आने वाले हजारों मजदूरों के साथ ही प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से खनन कारोबार से जुड़े लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसके अलावा सरकार को भी राजस्व में भारी नुकसान हुआ है। कुमाऊं स्टोन क्रशर एसोशिएसन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि क्रशर स्वामी बिक्री नही होने के आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे है। जिसकारण क्रशर स्वामियों ने उपखनिज नही खरीदने का निर्णय लिया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581