उत्तराखंड समाचार

104 स्थानों पर अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों पर प्राप्त हो रही

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी विभागों को अपनी भूमि को कब्जामुक्त करने तथा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के नेतृत्व में अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों पर प्राप्त हो रही शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किये जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में यूजीवीएन द्वारा ढालीपुर से कुल्हाल तक की शक्ति नहर के दोनों किनारों पर स्थित यूजीवीएन लि0 की स्वामित्व की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाये जाने हेतु जिला प्रशासन से सीमांकन का किये जाने के अुनरोध के क्रम में राजस्व टीम द्वारा यूजीवीएन के अधिकारियों की मौजूदगी में ढालीपुर, कुंजा, कुंजाग्रान्ट, मटक माजरी, कुल्हाल में यूजेवीएन लि0 की भूमि का सीमांकन करते हुए भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया गया था।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा एवं उप जिलाधिकारी विकासनगर  के नेतृत्व में दो टीमों द्वारा आज राजस्व एवं यूजेवीएन की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस की उपस्थिति में 104 स्थानों पर अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई,जिनमें कुंजाग्रान्ट बांया तट में 3, कुंजा बांया तट में 32, कुंजा दांया तट में 32, मटक माजरी में 9, कुल्हाल मटक-24, कुल्हाल बाजार-4 स्थानों पर चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इससे पूर्व ढकरानी क्षेत्र में अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्यवाही में 500 से अधिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त किया गया था। अतिक्रमण 100 से अधिक अवैध निर्माण को घ्वस्त किया गया, जिनमें 1 मदरसा, 2 मस्जिद एवं 1 मन्दिर भी सम्मिलित है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, तहसीलदार विकासनगर, सहायक अभियन्ता यूजीवीएन छत्रपाल सिंह, राजेश बहुगुणा, संजीव कुमार, अवर अभियन्ता सुमित प्रसाद, किरन सिंह, राजेन्द्र बिष्ट, रिकल तोमर, पवन सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस, यूजीवीएन के कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581