उत्तराखंड समाचार

पहाड़ पर महंगाई की मार, अब सामान पहुंचाना होगा महंगा, 16 प्रतिशत तक बढ़ा भाड़ा

नई दरें 10 मई से लागू होंगी।मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार नेगी की अध्यक्षता और पंडित दयाकिशन शर्मा के संचालन में हुई बैठक

हल्द्वानी : पहाड़ सामान पहुंचाना महंगा होने जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने सामान ढुलाई का भाड़ा 16 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। कुमाऊं ट्रांसपोर्ट यूनियन संयुक्त मोर्चा व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सामूहिक बैठक में भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया गया।नई दरों के मुताबिक अल्मोड़ा, रानीखेत सामान पहुंचाना 10 रुपये तक महंगा होगा तो मुनस्यारी, धारचूला के लिए 30 रुपये अधिक चुकाने होंगे। इस पर पांच प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी अलग से देना होगा। नई दरें 10 मई से लागू होंगी।मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार नेगी की अध्यक्षता और पंडित दयाकिशन शर्मा के संचालन में हुई बैठक में कारोबारियों ने कहा कि डीजल का भाव लगातार बढ़ते हुए 97 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। एक साल में ही डीजल 20 रुपये से अधिक महंगा हो गया।टायर, ट्यूब, मोटर पार्ट की कीमत बढऩे के साथ इंश्योरेंस, फिटनेस, टैक्स भी महंगा हुआ है। लागत बढऩे से किराया बढ़ाने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। कारोबारियों ने प्रदेश सरकार से सार्वजनिक परिवहन की भांति मालवाहक वाहनों के ढुलान की दरें भी सार्वजनिक करने की मांग की। पुलिस प्रशासन व सिटी पेट्रोल यूनिट की ओर से वाहन स्वामियों व चालकों का उत्पीडऩ करने के मामले को डीआइजी के समक्ष रखने का निर्णय लिया।बैठक में ललित रौतेला, कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत ङ्क्षसह चड्ढा, राजेंद्र बर्गली, नीरज ङ्क्षसह, सतपाल ङ्क्षसह, रवि कन्नौजिया, नवीन मेलकानी, मोहन महतोलिया, नंदन ङ्क्षसह, कमल किशोर जोशी, भोपाल ङ्क्षसह, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581