उत्तराखंड समाचार

पलायन रोकने व रोजगार सृजन के लिए नैनीताल में स्थापित होंगी 137 औद्योगिक इकाइयां

केंद्र सरकार 4.13 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी प्रदान करेगी

हल्द्वानी : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हो गया है। इस बार नैनीताल जिले में विनिर्माण व सेवा क्षेत्र में 137 उद्यम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके जरिये केंद्र सरकार 4.13 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी प्रदान करेगी। योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।पीएमईजीपी के तहत किसी तहत की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 25 लाख व सर्विस सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक बैंक लोन देने का प्रविधान है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक श्रेणी के आधार पर 15 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी देय है। जिसकी भरपाई सरकार मार्जिन मनी के रूप में करती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान नैनीताल जिले में उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व खादी ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से 137 उद्यम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।पीएमईजीपी के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 137 लक्ष्य के सापेक्ष 205 उद्यम स्थापित हुए। जिसमें 4.66 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई। 205 उद्यमों के जरिये 1213 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581