उत्तराखंड समाचार

आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून 11 जून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर के  अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः देश की कमान संभालने और प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं अजय टम्टा को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर उत्तराखंड की ओर से केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद दिया और शुभकामनाएं दी। साथ महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और इस योग दिवस पर महानगर देहरादून की ओर से परेड ग्राउंड में बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें हम सब लोगों की अहम भूमिका रहने वाली है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जो कि पूरे विश्व में बनाया जाता है इस दिन हमारे प्रदेश के प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट जी महामंत्री संगठन आदरणीय अजय कुमार जी उपस्थित रहेंगे। हम सभी महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को एवं सभी मंडल अध्यक्षों को अपने सभी क्षेत्र के सम्मानित लोगों को इस योग दिवस में लेकर आना है। महानगर अध्यक्ष जी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीका सबसे बड़ा कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम जो की 111 संस्करण होने जा रहा है 30 जून को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री देशवासियों को इस मन की बात के कार्यक्रम से संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में भी पूर्व समय की भांति हमारी अहम भूमिका बने यह मन की बात का कार्यक्रम प्रत्येक बुथ हो इसके लिए हमें अपनी कार्य योजना को सुव्यवस्थित बनाना है। सबको अवगत कराया की 16 जुलाई को उत्तराखंड प्रदेश का हरेला पर्व मनाया जाएगा इसके लिए महानगर अध्यक्ष जी ने पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री से निवेदन किया  है कि हरेला पर्व पूरे उत्तराखंड में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है यह पर्व चुकी पर्यावरण को मानक मानकर मनाते हैं समय को देखते हुए यह पर्व पूरे देश भर में मनाया जाए इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व पर निवेदन किया है। आगामी समय में हमारे प्रदेश में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं हम सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है कि आने वाले समय में चुनाव को मध्य नजर रखते हुए अपने कार्य और भारतीय जनता पार्टी की दिशा निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी को जीत की ओर अग्रसर करना है इसके लिए हमें लगातार काम करते रहेंगे चुनाव दृष्टि को लेकर महानगर के सभी मंडलों में बैठक आयोजित की जा चुकी हैं और जब भी चुनाव की तारीख नजदीक होगी हमारे महानगर की टीम भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कार्य को लेकर समाज के बीच में उतरेगी और निश्चित रूप से अपनी जीत दर्ज कराएगी। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल बैठक की अध्यक्षता कर रही शाहिद दुर्गा मंडल की मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान सुनील शर्मा संध्या थापा संतोष सेमवाल महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी राजेश कंबोज देवेंद्र पाल मुंती गोविंद मोहन विमल उनियाल संकेत नौटियाल कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा विनोद शर्मा उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार आशीष शर्मा विपिन खंडूरी रंजीत सेमवाल मनीष पाल मोतीराम  राजेश बडोनी मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे राहुल लारा प्रदीप रावत राकेश रावत रूद्रेश शर्मा प्रकाश बडोनी अजय शर्मा संजीव सिंघल विनोद पुंडीर अर्चना बागड़ी प्रदीप दुग्गल शहजाद खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581