उत्तराखंड समाचार

कार्तिक भट्ट ने दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

उत्तराखंड मल्टी स्पोर्ट्स एसोसिएशन एंड उत्तराखंड रोलर बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था

देहरादून। स्पोर्टस फॉर ऑल के सौजन्य से गुरूवार को महाराणा प्रताप स्पोटर््स कॉलेज देहरादून में होली एंजल स्कूल के छा़त्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स में प्रतिभाग किया। जिसमें अंडर -18 गु्रप  में कार्तिक भट्ट कक्षा 12वीं के छात्र ने 100 मीटर दौड में स्वर्ण पदक जीता तथा अंडर 6 गु्रप में नॉमी कक्षा की छात्रा ने 50 मीटर दौड में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय होली एंजल स्कूल, माजरी डोईवाला का नाम रोशन किया तथा इससे पूर्व भी 30 अप्रैल को भी विद्यालय के छात्रों ने स्केटिंग प्रतियोगिता में भी विद्यालय का परचम लहराया। जिसे उत्तराखंड मल्टी स्पोर्ट्स एसोसिएशन एंड उत्तराखंड रोलर बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें छा़त्रों ने पांच स्वर्ण, दो रजत तथा एक कास्य पदक जीता। छात्रों के इस सराहनीय कार्य के लिए विद्यालय के निदेशक डा0 आकाश कुसुम बछेती तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जॉन डेविड नंदा ने सहृदय शुभकामनाऐं दी, साथ ही कोच धुव विक्टर तथा कोच कुलवीर सिंह ने सफलता का पूरा श्रेय छात्रों की कडी मेहनत को दिया और विद्यालय के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा विजयी छात्रों को प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581