उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड को आधुनिक रेलवे स्टेशनों की नई सौगात

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा नव भारत निर्माण : नरेश बंसल

देहरादून। सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने अमृत भारत योजना के तहत उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों को आधुनिक रूप से विकसित किए जाने पर हर्ष जताया है व प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि यह बहुत उत्साह एवं हर्ष का विषय है कि देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन के साथ ही उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशन अब आधुनिक रूप से विकसित किए जाएंगे व अब रेलवे स्टेशन पर भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का हमेशा से उत्तराखंड से एक विषेश लगाव रहा है व उनके कुशल नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प लिए प्रदेश का सर्वागीण विकास कर रही है। सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा कि इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अमृत भारत योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे का लालकुआं जंक्शन रेलवे स्टेशन तथा उत्तर रेलवे का रुड़की और हरावाला रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है व प्रथम चरण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से अमृत भारत योजना के तहत इन रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण शिलान्यास का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया है। गौरतलब है कि जिला देहरादून सांसद राज्य सभा नरेश बंसल का नोडल जिला भी है व उत्तर रेलवे का हरावाला रेलवे स्टेशन इसी जिले मे है व हरिद्वार क्षेत्र व ॠषिकेश से जुड़ा हुआ है एवं प्रथम चरण में अमृत भारत योजना के तहत इनका आधुनिकीकरण होगा। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि इसका निश्चित रूप से प्रदेश व आने वाले यात्रियों को लाभ होगा। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन व नव भारत निर्माण का असर है कि एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं अब रेलवे स्टेशन पर भी मिलेंगी जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर ड्रिंकिंग वाटर की व्यवस्था वेटिंग हाल तथा वेटिंग फैसिलिटी के साथ-साथ एसी वेटिंग रूम का भी निर्माण करते हुए एग्जीक्यूटिव लॉउज के साथ-साथ प्लेटफार्म ने अन्य बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। सांसद बंसल ने कहा कि इसके अलावा विश्व विख्यात रुड़की रेलवे को भी अमृत भारत योजना के तहत जोड़ते हुए इस स्टेशन को नया रूप दिया जायेगा। पूर्वोत्तर रेलवे लाल कुआं स्टेशन की बात की जाए तो यहां के रेलवे स्टेशन पर करीब 23 करोड की लागत से भी इसका विस्तार किए जाने की योजना है जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया हैं। सांसद नरेश बंसल ने इसके लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581