उत्तराखंड समाचार

कंट्रोल रूम को पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश

कंट्रोल रूम को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया जाए।

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. रविशंकर ने चम्पावत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन के सम्पादनार्थ विभिन्न तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी, चम्पावत को  निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कर ली जाए। सुरक्षा प्लान एवं कार्मिकों के प्रशिक्षण को विशेषतः ध्यान में रखा जाए। कंट्रोल रूम को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया जाए। नियमित रूप से रिर्पोट प्रेषित की जाए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मीडिया का भी सहयोग लिया जा सकता है। दिव्यांग मतदाताओं तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के आयु के वृद्धजनों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। मतदान कार्मिकों एवं माइक्रों आब्जर्वर की ट्रेनिंग व ईवीएम व वीवीपीएटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा मतदेय स्थलों हेतु कोविड प्रोटोकाल के अनुसार ही सामग्री की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना केन्द्र की सुनियोजित व्यवस्था की जाए। सी-विजिल एप पर निरन्तर निगरानी बनाये रखें। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप शाह, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार, व्यय अनुश्रवण समिति के नोडल अधिकारी श्री मनमोहन मैनाली, वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चम्पावत, पुलिस अधीक्षक चम्पावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चम्पावत, रिटर्निंग आफिसर चम्पावत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581