उत्तराखंड समाचारधर्म

नवरात्रि के साथ ही ग्रहों में होने वाला है बहुत बड़ा परिवर्तन

चैत्र नवरात्रि में शनि और मंगल ग्रह का मकर राशि में होने जा रहा गोचर : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है। इस साल चैत्र नवरात्र 2 अप्रैल 2022 से शुरू होंगे और इसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।  इस दौरान विधि-विधान से मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, स्कन्द माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि का यह त्योहार 2 राशि के जातकों के लिए काफी फलदायी और शुभ साबित होने वाला है। नवरात्रि के दौरान इन दो राशियों को सभी तरफ से शुभ सूचनाएं प्राप्त होगी। नवरात्रि के साथ ही ग्रहों में बहुत बड़ा परिवर्तन होने वाला है। ग्रहों के इस परिवर्तन का लोगों के जीवन पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल ग्रहों की स्थिति में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है।

चैत्र नवरात्रि में शनि और मंगल ग्रह का मकर राशि में गोचर होने जा रहा है। इन दोनों ग्रहों को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है। जहां एक ओर ग्रहों का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होगा वहीं, मेष और कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर काफी शुभ साबित होगा। जो लोग इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे, उन्हें राशियों के इस गोचर का पूरा लाभ मिलेगा।

31 मार्च को शुक्र मकर से निकर कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का ये गोचर जहां कुछ राशियों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा वहीं कुछ राशियों को इससे सावधान रहने की जरूरत है।

शुक्र ग्रह को प्रेम और सुंदरता का प्रतीक माना गया है।  शुक्र ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र का ये गोचर 31 मार्च 2022 की सुबह 8:54 पर होगा। कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद शुक्र देव इस राशि में 27 अप्रैल 2022 की शाम 6:30 बजे तक रहेंगे और फिर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र का ये गोचर जहां कुछ राशियों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों को इससे सावधान रहने की जरूरत हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581