उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा

चमोली। रंगों के महापर्व होली के उल्लास के बीच जनपद चमोली में शांति और सुरक्षा का ‘कवच’ तैयार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के कड़े निर्देशों के बाद पूरी चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर है। जनपद के हर संवेदनशील मोड़ और बाजार में खाकी का पहरा है, ताकि जनता बिना किसी डर के रंगों का यह उत्सव मना सके। एसपी चमोली के निर्देश पर जनपद भर में शांति समितियों की बैठकों का दौर चला। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने कोतवाली ज्योतिर्मठ में स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर सौहार्दपूर्ण होली की अपील की। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र राणा ने चौकी लंगासू में स्थानीय व्यापारियों को शांतिपूर्ण होली का संदेश दिया। सुरक्षा के इस अभियान में जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ‘शांति समिति’ और स्थानीय व्यापार मंडलों के साथ सघन बैठकें आयोजित कीं।
गोपेश्वर की ऐतिहासिक और प्रसिद्ध होली की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी चमोली ने स्वयं गोपीनाथ मंदिर प्रांगण पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज भट्ट, पूर्व अधिशासी अभियंता शांति प्रसाद भट्ट और वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट के साथ विमर्श के बाद, भारी भीड़ के बेहतर प्रबंधन हेतु इस बार होली कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। एसपी ने आयोजन स्थल की बारीकी से जांच की। आज पुलिस लाइन में भव्य ‘पारिवारिक होली मिलन’ का आयोजन किया जाएगा, जहाँ पुलिस परिवार एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां साझा करेंगे। रात्रि में विधि-विधान से होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न होगा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464