उत्तराखंड समाचार

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, एमडीडीए ने दीवार को तोड़ा

प्राधिकरण की टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की तो इसका विरोध होने लगा।

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने राजपुर रोड स्थित होटल दीपशिखा के बाहर दीवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग में जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर रैंप की जगह सीढ़ी का निर्माण किया गया था, जिसकी दीवार को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण की टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की तो इसका विरोध होने लगा। आरोप लगाया गया कि एमडीडीए बिना नोटिस दीवार तोड़ रहा है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष एवं स्थानीय पार्षद डॉ. विजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि टीम चुनिंदा निर्माण के मामलों ही कार्रवाई क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि घंटाघर से लेकर मसूरी डायवर्जन तक कई जगह नियमों को ताक पर रखकर जो निर्माण किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। हालांकि अधिकारियों ने उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। इधर मेयर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना भी मौके पर पहुंचे। हालांकि एमडीडीए की कार्रवाई नहीं रुकी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि राजपुर रोड पर आठ और व्यावसायिक प्रतिष्ठान कार्रवाई की जद में हैं। जल्द टीम कार्रवाई करने के लिए मौके पर जा सकती है। एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा, ‘राजपुर रोड पर जहां नक्शे के विपरीत निर्माण कार्य किया गया है। वहां कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581