उत्तराखंड समाचारक्राइम

घर में घुसी महिला को बंधक बनाने का वीडियो वायरल

महिला के थैले से तंत्र मंत्र का सामान बरामद हुआ है।

रुड़की : घर में गलत नीयत से घुसी एक महिला को परिवार के सदस्यों ने पकड़ लिया। महिला के थैले से तंत्र मंत्र का सामान बरामद हुआ है। बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। यह मामला अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में एक महिला एक घर में घुस गई। महिला ने परिवार की एक महिला के साथ बातचीत शुरू कर दी। इसी बीच घर की मालकिन की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उसके अन्य स्वजन भी वहां आ गये। इस दौरान घर में अनजान महिला को देख स्वजन हक्के-बक्के रह गये। उन्होंने महिला को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। महिला ने बताया कि उसके परिवार के लोग पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर में डेरा डालकर रहते है। महिला ने बताया कि वह भीख मांगती है। शक होने पर स्वजन ने उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली। थैले के अंदर ग्रामीणों को तंत्र मंत्र का सामान मिला। थैले में एक जानवर के पंजे की अस्थि भी बरामद हुई। यह देख ग्रामीण दहशत में आ गये। महिला ने बताया कि वह झाड फूंक का भी काम करती है। इसके बाद महिला को गांव में नहीं आने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। किसी ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि यह मामला करीब चार दिन पुराना है। मंगलौर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी दी थी। लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की थी।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button