उत्तराखंड समाचार

निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी

अमन ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों पहले उनके निर्माणाधीन घर में चोर घुस आए।

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के शिमला बाईपास से निर्माणाधीन मकान में चोरों ने 1.87 लाख रुपये के सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिलन विहार जीएमएस रोड निवासी अमन सिंघल ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुये बताया की उनके घर का निर्माण शिमला बाईपास रोड चल रहा है। अमन ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों पहले उनके निर्माणाधीन घर में चोर घुस आए। आरोप है कि चोर बिजली के तार और लोहे का सामान चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 1.87 लाख रुपये है। इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581