उत्तराखंड समाचारधर्म

बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक

यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सभी हितधारकों से लिए सुझाव

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सभी हितधारकों से सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी ने पाण्डुकेश्वर में लगाए गए पुलिस बैरीकेटिंग को लेकर, धाम में तीर्थयात्रियों के दर्शन के दौरान जूता प्रबंधन, भीड़ प्रबंधन, दुकानदारों के मुद्दों और यात्रियों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। होटल एसोसिएशन की ओर से राजेश मेहता ने बताया कि पाण्डुकेश्वर पुलिस बैरीकेटिंग से होटल मालिकों का नुकसान होता है। ऐसे में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए चमोली के लोकल लोगों की चेकिंग न हो और होटल क्षमता के अनुसार यात्रियों को धाम की ओर जाने दिया जाये। धाम में जूतों के ढेर लगने की समस्या को दूर करने के लिए साकेत तिराहे पर जूता स्टैंड बनाने के साथ ही होटल मालिकों से कपड़े के जूते या मोटी जुराबें देने को कहा गया साथ ही  दुकानदार भी जूते के स्टैंड की जगह सुनिश्चित रखें जिससे एक ही जगह अनावश्यक भीड़ न जमा हो। बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर के पास प्रसाद की दुकानें ज्यादा लगने से अनावश्यक भीड़ लग जाती है। ऐसे में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो लोग 25-30 साल से दुकानें लगा रहें हैं। उन्हें  ही नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन द्वारा दुकानें लगाने दी जाये। साथ ही यह भी कहा कि एक परिवार का एक ही व्यक्ति दुकान लगाए, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वैसे पॉइंट जरूर चिन्हित करें जहाँ दुकान लगाने की अनुमति नहीं देनी। बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर के अंदर वीडियो कॉलिंग और फोटो लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि इससे  मंदिर परिसर पर अनावश्यक भीड़  होती है। ऐसा करने वाले पर 5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। यातायात प्रबंधन और पार्किंग की व्यवस्था की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने जानकारी दी कि होटल एसोसिएशन बुकिंग वालीं गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए अन्यथा चालान काटने पर होटल मालिक विरोध करते हैं। सभी होटल मालिकों को आक्सीजन कंसंट्रेटर अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से 13 भाषाओं  में जारी   हेल्थ एडवाइजरी के क्यूआरकोड को अपने प्रतिष्ठानों में लगाने  के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने बताया कि मन्दिर दर्शन के लिए स्लॉट सिस्टम की व्यवस्था की गयी है और होटल एसोसिएशन को इसके बारे में यात्रियों को जानकारी देने के निर्देश दिए। पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि गौचर व पाण्डुकेश्वर में यात्रा पंजीकरण की चेकिंग की जाएगी। धाम में आईएसबीटी, बीआरओ चौक व माणा पास में यात्रियों के पंजीकरण चेक किए जाएंगे व यात्रियों को टोकन दिया जाएगा जिसमें मन्दिर दर्शन की टाइमिंग होगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581