उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है

प्राप्त की गई किताबों को जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

देहरादून, 24 मार्च। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंदों तक किताबें को जरुरतमंद तक पहुंचाने हेतु एक पहल की गई है। इस पहल के अंतर्गत उपयोग में न आने वाली किताबों को जरूरतमंद विद्यार्थियों हेतु दान किया जा सकता है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि कई लोगों के पास धन की उपलब्धता न होने के फलस्वरूप विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, देहरादून ने एक पहल की शुरुआत की है, जिसमें सक्षम लोग अपनी अनुपयोगी किताबों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जिला प्रशासन का सहयोग कर सकते है। उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि अपनी अनुपयोगी किताबो को दान कर इस मुहिम में अपना योगदान दें। उन्होनें बताया कि देहरादून स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसें, दून लाइब्रेरी (लैंसडौन चैक), एमडीडीए ऑफिस (ट्रांसपोर्ट नगर), देहरादून स्मार्ट सिटी ऑफिस (कौलागढ़ रोड, राजेंद्र नगर), वात्सल्य डे केयर सेंटर, तिलु रौतेली भवन (सर्वे चैक) आप दिए गए पते पर अपनी अनुपयोगी किताब को पहुंचा सकते हैं। अभी तक दूनवासियों द्वारा 250 से अधिक पुस्तकें प्राप्त हो चुकी है। प्राप्त की गई किताबों को जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581