उत्तराखंड समाचार

तालाबंदी कर आमरण अनशन पर बैठे इंटर्न डाक्टर

अस्पताल में आए करीब 200 मरीजों को बैरंग बिना इलाज के लौटना पड़ा।

देहरादून। आयुर्वेद विवि में शुक्रवार को भी तालाबंदी कर इंटर्न डाक्टर और छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं। इंटर्न डाक्टर डॉ. ऐश्वर्य श्रीवास्तव और अंतिम वर्ष के छात्र अक्षत कटियार अनशन पर बैठे। आयुर्वेद विवि में इंटर्न डाक्टर और छात्र ज्यादा फीस लेने और कम स्टाइपेंड देने के विरोध में आंदोलनरत है। अस्पताल में आए करीब 200 मरीजों को बैरंग बिना इलाज के लौटना पड़ा। वहीं कक्षाएं भी नहीं चल पाई। डाक्टर, कर्मचारी और मरीज बाहर परेशान होकर वापस चले गए। छात्रों ने कहा कि सरकार ने स्टाइपेंड 17000 रुपये कर दिया है, लेकिन यूनिवर्सिटी की ओर से 7500 ही दिए जा रहे हैं। वह पूरा काम अस्पतालों में एमबीबीएस इंटर्न की तरह करते हैं, लेकिन उनसे यह दोहराव क्यों किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छात्रों का फीस ज्यादा लेने पर आक्रोश है। एक कमेटी की बैठक भी हुई थी, लेकिन उनको कुछ नहीं बताया गया छात्रों का कहना है कि उनकी फीस 48000 कर दी गई थी, लेकिन दोबारा से उनसे 120000 जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है, जिससे उन्हें आमरण अनशन करना पड़ रहा है। इस दौरान अखिलेश सिंह, ऐश्वर्य श्रीवास्तव, संस्कृति भाटिया, शीतल, मेघा, अजीत, शिवम ओझा, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581