उत्तराखंड समाचार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया सहारनपुर से लाया पांच कुंतल पनी

डेरियो के माध्यम से होटल, रेस्टोरेन्ट अन्य जगह भेजा जाता है।

देहरादून। दून में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। दूध एवं दूध से बने पदार्थो की सैंपलिंग की। अल सुबह पांच बजे उपायुक्त गढ़वाल आरएस रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पांडेय, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अघिकारी संजय तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने नेहरू कालोनी में एक पिकअप गोपाल डेरी के सामने पकड़ी। जिस पर मिल्क वैन लिखा था। वाहन के अंदर चेक प्लास्टिक के ड्रमो में पनीर रखा था, जिसकी लगभग चार से पांच कुंतल मात्रा थी। दो कुंतल पनीर देहरादून में सप्लायी होना था और लगभग तीन कुंतल पनीर हरिद्वार के रुड़की बंटी डेयरी पर सप्लायी होना था। पनीर सप्लायी शरीफ डेयरी से की गई, जिस के बिलों पर इकबाल अहमद एवं इन्शाद के हस्ताक्षर है। गाड़ी ड्राइवर सुभाषचन्द्र ने बताया कि ग्राम- रामपुर मनिहार में मुर्तजा प्रधान उक्त संदिग्ध पनीर बनवाता है और आस पास के इलाको में शरीफ डेरी के माध्यम से सप्लायी कि जाती है। डेरियो के माध्यम से होटल, रेस्टोरेन्ट अन्य जगह भेजा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464