Uncategorized

अभियान चलाकर की गयी 30 दुकानों के विरुद्ध कार्यवाही

देहरादून द्वारा शहर क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमण करने वाले दुकानों को चिन्हित किया गया।

देहरादून। दून की सड़कों, फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाली दुकानों को चिन्हित कर यातायात पुलिस देहरादून व नगर निगम तथा यातायात, थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाकार 30 दुकानों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहारदून के निर्देशन में यातायात पुलिस देहरादून द्वारा शहर क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमण करने वाले दुकानों को चिन्हित किया गया। जिनके द्वारा फुटपाथ को घेरकर अपना कब्जा किया गया है। चिन्हित अतिक्रमण स्थल पर कार्यवाही किये जाने के लिये पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा नगर निगम तथा थाना पुलिस से समन्वय स्थापित कर घण्टाघर से प्रभात सिनेमा कट तक तथा दर्शनलाल चौक से घण्टाघर, दिलाराम चौक आदि 30 दुकानदारों पर अवैध अतिक्रमण किये जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही की गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा चिन्हित स्थलों पर कार्यवाही की जायेगी तथा अन्य स्थलों को भी चिन्हित किया जायेगा। उक्त कार्यवाही से जहां एक ओर राहगिरों को सुविधा होगी, वहीं दुसरी ओर दुकान स्वामियों को इस कार्यवाही से अतिक्रमण न करने का संदेश प्रसारित होगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581