उत्तराखंड समाचार

महाराज ने किया गढ़वाली गीत के वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन

देश-विदेश में 'देवभूमि' की संस्कृति तथा कला का लगातार प्रचार-प्रसार करते रहें।

देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती बीना बोरा द्वारा गाये गये गढ़वाली गीत वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायत राज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती बीना बोरा द्वारा गाये गये गढ़वाली गीत का एक बेहद सुंदर वीडियो ‘चंदना’ का विमोचन किया। उन्होने वीडियो के निर्माण से संबंधित सभी लोगों को इसके लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार गीतों का फिल्मांकन और प्रस्तुतिकरण कर देश-विदेश में ‘देवभूमि’ की संस्कृति तथा कला का लगातार प्रचार-प्रसार करते रहें। इस मौके पर गढ़वाली गीत वीडियो ‘चंदना’ की निर्मात्री दर्शनी रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट एवं समाज सेवी बचन सिंह रावत मौजूद थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581