उत्तराखंड समाचारधर्म

अभय मठ शक्ति पीठ में होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

, 21 अप्रैल की प्रातः में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

देहरादून। श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में अभय मठ शक्ति पीठ पार्क रोड निकट हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून में 21 अप्रैल को माता कात्यायनी, माता सरस्वती और माता भद्रकाली जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। दिगंबर राजेश पुरी ने जानकारी देते हुये बताया की आज से मूर्तियों के न्यास प्रारंभ हो गए हैं, जिसमें जल न्यास अन न्यास  फल न्यास आदि के पश्चात 20 अप्रैल तक पूजा-अर्चना की जाएगी। 20 अप्रैल के सायं में अभय मठ से क्षेत्रीय परिक्रमा होगी, 21 अप्रैल की प्रातः में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन मठ मंदिर में किया जाएगा। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश के मां ज्वाला देवी शक्तिपीठ स्थल से मां भगवती की पवित्र अखंड ज्योत अभय मठ में प्रज्वलित की जाएगी। ज्योत को लेने के लिए आज प्रातः में दिगंबर राजेश पुरी और श्रद्धालु  वाहन में गए हैं जो कल साय तक ज्योत के साथ देहरादून पहुंचेगा। जहां श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में साय 4:00 बजे पवित्र ज्योत का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात पवित्र ज्योत अभय मठ मार्ग रोड निकट हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज के लिए रवाना हो जाएगी। इस अवसर पर दिगंबर दिन राजेश पुरी, टोकन गुप्ता, रीना मेंदीरत्ता, रजनी, दीपक मित्तल आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581