Uncategorized

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया महोत्सव का शुभारंभ

राज्य में वैज्ञानिक सोच का विकास हो इसके लिए साइंस सिटी का काम तेजी से चल रहा है

चंपावत। पहले सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में 6 सीमांत जिलों के बच्चे भाग ले रहे हैँ। चंपावत पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह विज्ञान महोत्सव पूरे उत्तराखण्ड के लिए मॉडल बनेगा। हमने तय किया है कि एक के बाद एक हर सीमांत जनपद में ऐसे आयोजन हों।प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा, हम चाहते हैं कि देश और दुनिया की तकनीक के साथ हमारे राज्य के बच्चे आगे बढ़ें। आज ज्ञान विज्ञान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि ऐसा कोई काम नहीं, जो ज्ञान विज्ञान के बिना संभव हो। इस शानदार आयोजन के लिए मैं यूकॉस्ट की ओर से आयोजित प्रथम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में पहुंचे सभी वैज्ञानिकों, बाल वैज्ञानिकों, छात्रों, शिक्षकों व अतिथिगणों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। इस बाल विज्ञान महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों तक विज्ञान की गूंज के साथ छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।सीएम ने कहा कि हमारी सरकार विज्ञान और अनुसंधान पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। विज्ञान के बिना नवाचार का सपना साकार नहीं हो सकता है। राज्य में वैज्ञानिक सोच का विकास हो इसके लिए साइंस सिटी का काम तेजी से चल रहा है। प्रदेश में अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हमारी सरकार हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क भी विकसित कर रही है। यह देश का पहला एस्ट्रो पार्क होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464